जल निगम जंघई के लापरवाही कीचड़ में जीने को मजबूर लोग, छ: महीने से नहीं हो पाया रिपेयर

जलमग्न हुआ जंघई कालोनी मार्ग 

कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क
जंघई। नागरिक इण्टर कालेज जंघई गेट , नागरिक डिग्री कालेज गेट जंघई एवं जंघई जं0 रेलवे स्टेशन गेट के सामने स्थित जंघई कालोनी में जल निगम का पाइप लगभग छः महीनों से टूटा हुआ है। जिसे न तो रिपेयर किया गया और न ही इस दिशा में कोई भी कार्यवाही की गई। स्थानीय लोगों द्वारा जल निगम कर्मियों को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया गया परन्तु कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। एक ओर जहां जंघई कालेनी में जमा हुए इसी पानी, कीचड़ में से स्टेशन से आने जाने वाले यात्री मजबूर हैं, यहां इण्टर एवं डिग्री कालेज आने जाने वाले विद्यार्थियों को तथा इस बाजार के व्यापारियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 स्थिति ऐसी हो गई है कि स्थानीय लोगों का चलना फिरना भी दूभर हो गया है साथ ही व्यापारियों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में जल निगम कर्मियों के ऊपर अत्यधिक आक्रोश छाया हुआ है। ग्राम प्रधान सेमरी, प्रमोद गुप्ता, नंदलाल गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल जंघई कालोनी  एवं बूथ अध्यक्ष सेमरी भाजपा, व सभी व्यापारी बंधुओं का कहना है कि इस समस्या से हमारे व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा है, यदि यह टूटी हुई पाइप एक हफ्ते के अंदर नहीं बनी तो व्यापार मंडल जंघई कालोनी आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post