घर मे घुसकर किशोर की गला काटकर निर्मम हत्या


सुधीर गुप्ता, कवरेज इण्डिया शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर,शाहजहाँपुर मंगलवार सुबह घर के बरामदे में सो रहे एक किशोर की अज्ञात लोगों ने गला काटकर निर्माण हत्या कर दी। शौच से वापस लौटी मां ने खून से लतपथ शव देखकर शोर शराबा किया। जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर एसपी केबी सिंह, एसपी सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना के सम्बंध में साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
     
थाना मदनापुर के ग्राम करौंदा निवासी राजेन्द्र सिंह पीडब्लूडी में कर्मचारी हैं। शाहजहाँपुर में रहकर ड्यूटी करता है। घर पर उनकी पत्नी रामरती तथा तीसरे नम्बर का 12 वर्षीय पुत्र देवेश रहता है। बाकी के तीन पुत्र बाहर रहते है।आज सुबह छह बजे उनकी पत्नी शौच के लिए गई हुई थी।उनका 12 वर्षीय पुत्र देवेश घर के बरामदे में सो रहा था।किसी ने उसका सोते समय ही गला काट दिया गला कटने पर वह बाहर निकल कर भागा और घर के दरवाजे पर गिर गया। शौच से जब उसकी मां वापस आई तो उन्होंने अपने लड़के का शव बाहर पड़ा देखकर शोर मचाया तो गॉव बाले इकठ्ठे हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह तथा एसपी सिटी ने मौका मुआयना करने के बाद परिजनों से पूछताछ की। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।

इसी साल देवेश का बड़ा भाई ने लड़की भागकर की थी शादी
मृतक देवेश का चाचा ने बताया कि उसका बड़ा भतीजा इसी साल बरेली के फतेहगंज की रहने वाली एक लड़की को भगा ले गया था। कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली। तब से वह दोनो बाहर ही रहते हैं। लड़की के परिवार वाले इस बात से उसके परिवार से रंजिश मानते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post