इस साउथ फिल्म अभिनेता की बॉडी को देखकर बॉलीवुड अभिनेताओं को भूल जाओगे


कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क।
नई दिल्ली। साउथ फिल्म अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह को बहुत कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि ठाकुर अनूप सिंह एक अभिनेता के साथ-साथ एक एथलिटी, पायलट और प्ले बैक सिंगर भी हैं। ठाकुर अनूप सिंह को अपने तमिल फ़िल्म करियर का पहला ब्रेक साल 2017 में तमिल फिल्म सिंघम 3 से मिला था। इस फिल्म में अनूप ने साउथ फिल्म अभिनेता सूर्या और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी व श्रुति हसन के साथ काम किया था।


उसके बाद ठाकुर अनूप सिंह ने साल 2017 में ही तेलुगु 'विनर', में भी काम किया। इस फिल्म इस अभिनेता ने साउथ फिल्म अभिनेता साई धर्म तेज और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ काम किया था। ठाकुर अनूप सिंह को उनके बॉलीवुड करियर को पहला ब्रेक साल 2017 की बॉलीवुड फिल्म 'कमांडो2' से मिला था। इस फिल्म में इन्होंने अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ काम किया था।

फिल्मों के अतिरिक्त इस अभिनेता ने साल 2011 में टीवी सीरियल द्वारकाधीश भगवान कृष्ण, चंद्रगुप्त मोर्य, बजरंगबली और रामायण में भी काम किया। उसके बाद 2012 के TV सीरियल महाभारत में इन्होंने धृतराष्ट्र का किरदार निभाया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post